जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 11 व 12 को नारनौल व अटेली स्टेशन पर करेगी ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से अजमेर मंडल के अजमेर-मदार रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर -काठगोदाम रेलसेवा जो 12 दिसंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेडता रोड, डेगाना, मकराना व कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा जो 11 दिसंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना व मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड जंक्शन रेलसेवा 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं दो आंशिक रेलसेवा रद्द रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा 11 व 12 को नारनौल व अटेली स्टेशन पर करेगी ठहराव #SubahSamachar