Mandi: जयराम ठाकुर बोले- नहीं मिली विधायक निधि, कैसे करवाएंगे जनता के काम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक विधायक होने के नाते वे अपने क्षेत्र के लोगों के लिए जो भी कर सकते थे उन्होंने करने का प्रयास किया है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने विधायक विकास निधि को भी बंद कर रखा है, जिस कारण विधायकों को भी विकास कार्य या फिर आपदा के प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करवाने के लिए पैसा नहीं मिल रहा है। यह एक विकट स्थिति है जिसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने आपदा प्रभावितों को भविष्य में भी अपनी तरह से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 10, 2025, 12:11 IST
Mandi: जयराम ठाकुर बोले- नहीं मिली विधायक निधि, कैसे करवाएंगे जनता के काम #SubahSamachar
