Bareilly: आईटीबीपी की तृतीय वाहिनी ने मनाया 63वां स्थापना दिवस, भव्य परेड का आयोजन
बरेली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की तृतीय वाहिनी ने सोमवार को अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। सेनानी पवन सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वाहिनी की स्थापना एक जून 1963 को हुई थी। वाहिनी ने सीमा और आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:15 IST
Bareilly: आईटीबीपी की तृतीय वाहिनी ने मनाया 63वां स्थापना दिवस, भव्य परेड का आयोजन #SubahSamachar
