Video: ददाहू में 12 पंचायतों के 200 बीपीएल परिवारों के लिए हुआ संवाद कार्यक्रम

विकास खंड ददाहू की 12 पंचायतों के नवचयनित बीपीएल परिवारों के लिए बुधवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 बीपीएल परिवारों के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है। इससे बीपीएल श्रेणी में शामिल होने वाले पात्र परिवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बीपीएल परिवारों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी पवन गर्ग, बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर, सीडीपीओ ईसाक मोहम्मद, बलदेव सिंह, पूर्ण चंद और हुनर सिंह सहित 12 पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बीपीएल परिवारों के लाभार्थी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: ददाहू में 12 पंचायतों के 200 बीपीएल परिवारों के लिए हुआ संवाद कार्यक्रम #SubahSamachar