VIDEO: सेंट लॉरेंस में इंटर स्कूल बास्केटबाल टूर्नामेंट का शानदार आगाज
हल्द्वानी शहर के सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन मौके पर छात्रों के जुंबा और योग का प्रदर्शन किया। पहले दिन कुल 13 मैच खेले गए। सेंट लॉरेंस ने बालक और बालिका वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की। बालिका वर्ग में सेंट लॉरेंस ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को 25-05 और इंस्पिरेशन ने एचडी फाउंडेशन को 25-02 से हराया। स्पर्धा के बालक वर्ग में सेंट थेरेसा ने यूनिवर्सल कॉन्वेंट को 15-06, इंस्पिरेशन ने एसकेएम को 13-09 से और सेंट लॉरेंस ने निमोनिक कॉन्वेंट को 20-02 अंकों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इससे पूर्व पीसीए अध्यक्ष कैलाश भगत, महासचिव मणि पुष्पक जोशी, उपसचिव सौरव पाठक, पीके रौतेला, सागर बिष्ट और गौरव पाठक ने उद्घाटन किया। चेयरमैन अनिल जोशी, निदेशक सुनील जोशी, प्रधानाचार्या अनीता जोशी, उप प्रधानाचार्या अंजू पाठक और समन्वयक संजय सुयाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 14, 2025, 19:15 IST
VIDEO: सेंट लॉरेंस में इंटर स्कूल बास्केटबाल टूर्नामेंट का शानदार आगाज #SubahSamachar
