रौली में हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण, आयुष्मान कार्ड कैंप का निर्देश
डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह और डॉ. अखिलेश यादव ने हेल्थ वेलनेस सेंटर दरौली का निरीक्षण किया। मौके पर सीएचओ विनीता, ए एन एम पुनीता पटेल और सीमा सिंह उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गांव के सभी लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड 100 प्रतिशत बनवाए जाएं। जिनके पास कार्ड नहीं है, उनके लिए आशाओं को पंचायत भवन पर कार्ड कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। आशाओं को सभी पात्र लाभार्थियों को पंचायत भवन पहुंचाकर कार्ड बनवाने का जिम्मेदारी सौंपी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2025, 12:53 IST
रौली में हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण, आयुष्मान कार्ड कैंप का निर्देश #SubahSamachar
