VIDEO: किसानों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

मैनपुरी के करहल ब्लॉक कार्यालय परिसर में एक दिवसीय कृषक रबी गोष्ठी एवं मेला का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को रबी की फसल को बेहतर तरीके से करने एवं किसानों के लिए संचालित सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व कृषि वैज्ञानिक शिवराज सिंह और बीडीओ रुक्मिणी वर्मा ने किया। पूर्व कृषि वैज्ञानिक शिवराज सिंह ने आलू की फसल में रोगों से बचाव एवं गेहूं की ज्यादा उपज पाने के तरीके बताए। किसानों को मिट्टी की जांच करवाने की सलाह दी। कार्यक्रम मे एडीओ विनीत कुमार, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष शिवाकर भदौरिया, दिनेन्द्र कुमार, सर्वेन्द्र गुप्ता, राकेश, किशन प्रताप, नितेश कुमार, विपिन कुमार शिवराम सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: किसानों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी #SubahSamachar