फरीदाबाद में उद्योगों को लगेंगे पंख: जलभराव और टैंकर निर्भरता से मिलेगी राहत, नगर निगम का बड़ा प्लान
फरीदाबाद में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा और दूरगामी प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। इस योजना के लागू होने के बाद जहां औद्योगिक इलाकों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान होगा वहीं उद्योगों को महंगे पानी के टैंकरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। निगम की प्रस्तावित स्कीम के तहत सभी उद्योगों को चरणबद्ध तरीके से वैध पानी और सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उद्योगों को मात्र 4 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से स्वच्छ पेयजल मिलने की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम फिलहाल यह अभियान आम नागरिकों और रिहायशी क्षेत्रों में चला रहा है, जहां अवैध पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के सफल रहने के बाद अगले चरण में इसे औद्योगिक क्षेत्रों में लागू करने की तैयारी है। प्रशासन का मानना है कि उद्योगों को बुनियादी सुविधाएं मिलने से उनका संचालन आसान होने के साथ नए निवेशकों का रूझान भी फरीदाबाद की तरफ बढ़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 13, 2025, 21:55 IST
फरीदाबाद में उद्योगों को लगेंगे पंख: जलभराव और टैंकर निर्भरता से मिलेगी राहत, नगर निगम का बड़ा प्लान #SubahSamachar
