VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर कुसमरा नगर पंचायत में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
मैनपुरी के कुसमरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी सिसौदिया और चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह सिसौदिया ने सभी सभासदों की मौजूदगी में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 08:42 IST
VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर कुसमरा नगर पंचायत में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन #SubahSamachar
