हिसार में रोडवेज बिजली मीटर चोरी मामले में परिवहन मंत्री ने दिए एफआईआर के आदेश
जिला रोडवेज डिपो में एक वेंडर का बिजली मीटर एक नहीं दो नहीं तीन बार चोरी होने के मामले को लेकर रोडवेज जीएम को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई ना करने का मामला अब सीधे तौर पर परिवहन मंत्री अनिल विज के पास पहुंच गया है। हिसार आए अनिल विज को पीड़ित ने शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। उसने रोडवेज अधिकारियों पर मिलीभगत तक के आरोप लगाए। जिस पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी वेंडर व एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 09:57 IST
हिसार में रोडवेज बिजली मीटर चोरी मामले में परिवहन मंत्री ने दिए एफआईआर के आदेश #SubahSamachar
