सोनीपत में मंदिरों में शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, बोल बम के जयकारे गूंजे
जिलेभर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शिवालय बम बोल व हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। मंदिरों में सुबह से मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। कांवड़ियों ने हरिद्वार, गंगोत्री से जल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल व मिठाई अर्पित कर मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं ने उपवास कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:18 IST
सोनीपत में मंदिरों में शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, बोल बम के जयकारे गूंजे #SubahSamachar
