रोहतक में बाल विवाह मुक्ति रथ को विधायक ने दिखाई हरी झंडी
बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें खासकर बेटियों को देखभाल की जरूरत है। बाल विवाह का दंश बेटियों के ही नहीं देश के विकास में भी अवरोध है। इसलिए इसे रोकना जरूरी है। एमडीडी ऑफ इंडिया की बाल विवाह मुक्ति मुहिम सराहनीय है। यह कहना है विधायक भारत भूषण बतरा का। वह सोमवार को अपने कार्यालय के बाहर बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर रहे थे। विधायक ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति है। इस पर अंकुश जरूरी है। यह जागरूकता से ही संभव है। आगे बढ़ते समाज को यह कुरीति पीछे धकेल रही है। इसमें सभी का सहयोग अनिवार्य है। संस्था सदस्य सुभाष व मिथलेश ने बताया कि जिले में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान के तहत मुहिम चलाई गई है। इसके तहत लोगों के हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को विधायक ने भी हस्ताक्षर किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:32 IST
रोहतक में बाल विवाह मुक्ति रथ को विधायक ने दिखाई हरी झंडी #SubahSamachar
