नारनौल में हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा ने किया दृष्टिबाधित कन्या विद्यालय का दौरा

हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने नारनौल के खड़खड़ी मोहल्ला स्थित दृष्टिबाधित कन्या विद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति बत्रा ने छात्राओं के मौलिक अधिकारों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति के मानवाधिकारों के आड़े नहीं आनी चाहिए और यह राज्य का संवैधानिक कर्तव्य है कि वह इन छात्राओं के लिए बाधा-रहित वातावरण और समान अवसर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की पहचान करना ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। ऐसे में वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें। मानव अधिकार आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए न्यायमूर्ति बत्रा ने बताया कि आयोग नागरिकों के अधिकारों के एक सजग प्रहरी के रूप में कार्य करता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 11:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा ने किया दृष्टिबाधित कन्या विद्यालय का दौरा #SubahSamachar