मक्खू में बाइक और बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत में बाइक सवार राजस्थान नहर में गिरा, तलाश जारी
मक्खू में एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजस्थान नहर में गिर गया और उसकी दो बेटियां सड़क किनारे गिरने से जख्मी हो गईं। दोनों जख्मियों को मक्खू के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और नहर में से बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रूपिंदर जीत सिंह वासी मल्लांवाला बाइक पर अपनी दो बेटियों संग सवार होकर किसी कामकाज के लिए जा रहा था। राजस्थान नहर के पुल के नजदीक हरिके पत्तन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार रूपिंदर जीत सिंह राजस्थान नहर में गिर गया और उसकी दोनों बेटियां सड़क किनारे गिरने से जख्मी हो गई। आरोपी चालक घटना को अंजाम देकर वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। दोनों जख्मी लड़कियों को मक्खू के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जबकि गोताखोर रूपिंदर जीत की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 11:38 IST
मक्खू में बाइक और बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत में बाइक सवार राजस्थान नहर में गिरा, तलाश जारी #SubahSamachar
