हिसार में पिछले गेट से बसें निकालने के नाम पर यात्रियों जेब पर डाला बोझ
सिरसा रोड पर लगने वाले जाम से बचाने के लिए हिसार बस स्टैंड के पिछले गेट से बसों को निकाले जाने के नाम पर निजी बस व रोडवेज बसें का पांच रुपये किराया अधिक वसूल कर यात्रियों की जेब पर बोझ डाला गया है लेकिन ये बसें अभी मुख्य गेट से ही होकर गुजर रही हैं। ऐसे में रोजाना यात्रियों को ना चाहते हुए भी पांच रुपये अधिक किराया देना पड़ रहा हैं। रोडवेज डिपो अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रोडवेज अधिकारियों द्वारा सख्ती से नियम लागू किए जाने के बाद भी अधिकतर निजी बसें मैन गेट से ही निकल रही है तो कुछ रोडवेज बसें भी यहां से गुजर रही है। जिला के मुख्य बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर सिरसा रोड पर जिला नागरिक अस्पताल होने के कारण वाहनों का आवागमन अधिक होने से यहां जाम की स्थिति रहती है। इस जाम से बचने व एंबुलेंस जैसी व्यवस्था के लिए इस मार्ग पर यातायात सामान्य रखने के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था में बदलाव किया किया था। सिरसा, भूना, भट्ठू, अग्रोहा, उकलाना, गोरखपुर, बालक, पाबड़ा, नहला, बरवाला, उचाना, नरवाना, जींद, टोहाना, बनभौरी सहित करीब 40 रुटों की बसों को बस स्टैंड के पिछले गेट से निकाले जाने का फैसला लिया था। इस पर रोडवेज व निजी बस संचालकों ने 6 किलोमीटर का फेर बढ़ने पर किराया बढ़ाए जाने की शर्त रखी थी। इस शर्त को मानते हुए प्रति यात्री इस रूट के यात्रियों का किराया बढ़ा दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह व्यवस्था दस दिन भी नही बन पाई। केवल यात्रियों का किराया बढ़ा दिया गया। आज भी बसें मैन गेट से ही आवागमन कर रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 12:00 IST
हिसार में पिछले गेट से बसें निकालने के नाम पर यात्रियों जेब पर डाला बोझ #SubahSamachar
