सोनीपत के गोहाना में डिप्रेशन में चल रहे बुजुर्ग ने डेयरी में खुद को मारी गोली, हुई मौत

गांव गढ़ी उजाले खां में गुरुवार सुबह 62 वर्षीय विजय सिंह पुत्र मदन सिंह ने अपनी डेयरी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बेटे अमन ने बताया कि उसके पिता पिछले करीब दो महीनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। सुबह वह टहलने के बाद घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसके पिता मिले जो सामान्य हालत में थे। उसने अपनी बाइक उन्हें दे दी और खुद घर आ गया। अमन के अनुसार, कुछ देर बाद विजय सिंह घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोटें आईं और वह इलाज के लिए अस्पताल चला गया। इसी बीच जानकारी मिली कि विजय सिंह खेतों में बनी अपनी भैंसों की डेयरी में पहुंचे और वहीं खुद को गोली मार ली। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। सूचना के बाद पहले पुलिस ने पहुंच कर तफ्तीश बाकी और फिर सीएफएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। अब जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले को हर एंगल से जांचा जा रहा है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनीपत के गोहाना में डिप्रेशन में चल रहे बुजुर्ग ने डेयरी में खुद को मारी गोली, हुई मौत #SubahSamachar