भिवानी में कांग्रेस के नव नियुक्त जिला महासचिव व जिला सचिव का विधायक राजबीर फरटिया ने किया अभिनंदन
संगठन में रामभक्त सोलंकी को जिला महासचिव एवं महेंद्र बिधनोई को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने लोहारू विधायक राजबीर फरटिया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोंनों का विधायक ने फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान जिला महासचिव रामभक्त सोलंकी ने कहा कि विधायक राजबीर फरटिया का निरंतर सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन ही उनकी इस नियुक्ति का आधार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 11:32 IST
भिवानी में कांग्रेस के नव नियुक्त जिला महासचिव व जिला सचिव का विधायक राजबीर फरटिया ने किया अभिनंदन #SubahSamachar
