बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर नाला ओवरफ्लो की समस्या, भाजपाई बोले-जल्द समाधान करें अधिकारी

झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर काशी गार्डन के पास लंबे समय से चल रही नाला ओवरफ्लो की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान दिनेश कौशिक के साथ बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, सेक्रेटरी प्रदीप, एमिनेंट पर्सन विकास काजला, मनोज राठी और मनोनीत पार्षद भीम सिंह प्रणामी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद दिनेश कौशिक ने अधिकारियों को नाले की जल्द से जल्द सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके। साथ ही उन्होंने आसपास के कमर्शियल संस्थानों को भी हिदायत दी कि वे अपना वेस्ट पानी नाले में छोडऩे के बजाय वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से उसका सही उपयोग करें। गौरतलब है कि दो-तीन रोज पहले कुछ लोगों ने भाजपा नेता दिनेश कौशिक से उनके सेक्टर-2 स्थित कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें इस समस्या से अवगत कराया था। लोगों ने बताया था कि नाला ओवरफ्लो होने के कारण सडक़ और आसपास के इलाके में पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी बनी रहती है। नाले का पानी सडक़ पर जमा रहने के कारण सडक़ भी टूटने लगी है और कई जगह गड्ढे भी बन चुके हैं। सडक़ पर पानी जमा रहने के कारण न तो गड्ढे दिखाई देते हैं और न ही नाला, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कई वाहन यहां फंस भी चुके हैं और गुजरते वाहनों से गंदे पानी के छीटें दूर तक उड़ते है। निरीक्षण में पाया गया कि नाले के पानी से सडक़ का कुछ हिस्सा टूट भी चुका है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई। इसी को देखते हुए अधिकारियों को तुरंत समस्या के समाधान को कहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 13:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर नाला ओवरफ्लो की समस्या, भाजपाई बोले-जल्द समाधान करें अधिकारी #SubahSamachar