गुरुग्राम: 22 अप्रैल को सीएम सैनी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 22 अप्रैल को गुरुग्राम में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) परिसर में आयोजित होगी। गुरुग्राम में पहली बार हो रही इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बैठक की तैयारियों को लेकर आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बैठक जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 20:45 IST
गुरुग्राम: 22 अप्रैल को सीएम सैनी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिपरिषद की अहम बैठक #SubahSamachar
