यूरोपीय देशों में व्यापार बढ़ाकर कम कर सकते अमेरिकी टैरिफ का असर
चर्म निर्यात परिषद की ओर से मंगलवार को उन्नाव स्थित केएलसी कॉम्प्लेक्स में संगोष्ठी हुई। इसमें ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन में कारोबार बढ़ाने पर चर्चा की गई। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ का असर चमड़ा उद्योग पर पड़ रहा है। उस असर को ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में अपने व्यापार को बढ़ाकर कम कर सकते हैं। व्यापार को आसान बनाने के लिए चमड़ा निर्यातकों के साथ सीमा पार सलाहकार समाधान संगोष्ठी किया जाना बेहद सकारात्मक कदम है। इससे यूरोप, ब्रिटेन जैसे देशों से निवेश को भारत लाया जा सकेगा। साथ ही साथ अपने आयात को बढ़ाया जा सकेगा। विशेषज्ञ सुधीर तपारिया ने कहा कि निर्यातक वित्तीय, नियामक और रणनीति सहायता के माध्यम से ब्रिटेन और यूरोप के बाजार में निर्यात करके अपने उद्योग का विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने सीमा शुल्क प्रक्रिया, वैट, आयात-निर्यात दस्तावेजीकरण के नियमों की जानकारी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2025, 19:48 IST
यूरोपीय देशों में व्यापार बढ़ाकर कम कर सकते अमेरिकी टैरिफ का असर #SubahSamachar
