खबर का असर: जागे जिम्मेदार, लगाए चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग
कल्याणपुर से सिंहपुर मार्ग पर जलनिगम काम करवा रहा है। अभी तक जल निगम ने साइट पर चेतवानी बोर्ड न लगाकर सिर्फ ग्रीन नेट लगवा काम करवा रहा था इससे वाहन सवारों को रात में काफी दिक्कतें होती थीं। अमर उजाला ने इस समस्या को मार्च के शुरूआत में प्रमुखता से उठाया था। अब जलनिगम ने काम की साइट पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ बैरिकेडिंग भी लगवा दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:41 IST
खबर का असर: जागे जिम्मेदार, लगाए चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग #SubahSamachar
