धूमधाम से हुआ लक्ष्मी - गणेश प्रतिमा का विसर्जन
नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर बेलवा बाबू में श्री बाल लक्ष्मी पूजा समिति के तरफ से स्थापित मां लक्ष्मी , सरस्वती व भगवान गणेश की प्रतिमा को बृहस्पतिवार शाम को वार्ड स्थित तालाब पर विधि विधान से पूजन कर विसर्जन किया गया। इससे पहले प्रतिमाओं को पूरे मोहल्ले में भव्य शोभा यात्रा के रूप में घुमाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2025, 18:01 IST
धूमधाम से हुआ लक्ष्मी - गणेश प्रतिमा का विसर्जन #SubahSamachar
