मां काली की प्रतिमा पालकी में रख कर कराया नगर भ्रमण, VIDEO

पीडीडीयू नगर के आलू मिल के समीप नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापित करने के पूर्व बुधवार को प्रतिमा को पालकी में रख कर नगर भ्रमण कराया गया। गाजे बाजे के साथ माता के जयकारे लगाते हुए 5 हजार से अधिक भक्तों ने माता के साथ नगर भ्रमण किया। बृहस्पतिवार को माता की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आलू मिल स्थित काली मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा का साप्ताहिक पूजनोत्सव की शुरूआत 29 मार्च को कलश यात्रा के साथ हुई थी। इसी क्रम में बुधवार को मूर्ति भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मूर्ति पूजन से हुई। गंगा जल से मां की प्रतिमा को स्थान कराने के बाद धूप दीप, नैवेद्य अर्पित किया गया। इसके बाद माता की प्रतिमा का पालकी में स्थापित किया गया। इसके बाद नगर भ्रमा की शुरूआत हुई। डीजे की धून पर जयकारा लगाते हुए भक्त हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। भ्रमण यात्रा काली माता मंदिर से शुरू होकर पीडीडीयू जंक्शन के समीप प्राचीन काली मंदिर तक पहुंची। यहां से वापस गल्ला मंडी, अलीनगर, डीह बाबा होते हुए नई बस्ती आलू मिल स्थित काली माता मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। जुलूस में छोटे बच्चों ने बजरंगबली और काली माता रानी का रूप धारण कर रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण कर रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान अजय जायसवाल, राजेश चौहान, सभासद डब्बल यादव, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला दल बल के साथ चल रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मां काली की प्रतिमा पालकी में रख कर कराया नगर भ्रमण, VIDEO #SubahSamachar