सोनांचल में हर्षोल्लास से मनाई गई होली, होलियारों ने खूब की मस्ती; VIDEO

रंगों के पर्व होली के दिन सोनांचलवासी मस्ती में डूबे रहे। हर्षोल्लास के साथ लोगों ने होली खेली और रंग, अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। होली के दिन सारे गिले शिकवे भुलाकर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। शहर से लेकर गांव तक बच्चे, युवा और बुजुर्ग होली के रंग में रंगे नजर आए। फाग गवैयो की टोली जगह-जगह पारंपरिक फाग गीतों को गाते हुए भांग, ठंडई का आनंद लिया। वहीं बच्चे, युवा डीजे पर बज रहे फाग गीतों पर ठुमके लगाए। युवतियों एवं महिलाओं की टोली ने भी खूब होली खेली। रॉबर्ट्सगंज के अशोक नगर स्थित सदर विधायक भूपेश चौबे के आवास पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। ढोल, मंजीरा, तासा पर गायक कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर धूमधाम से होली खेले। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। इस मौके पर विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संतोष शुक्ला, बलराम सोनी समेत अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा रॉबर्ट्सगंज नगर के शीतला मंदिर चौक, दीपनगर, शनि मंदिर और चंडी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर युवाओं की टोली ने जमकर होली खेली। साउंड पर बज रहे होली गीतों पर ठुमके लगाए। कई स्थानों पर कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई। नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पूरे नगर में पुलिस फोर्स के साथ पैदम गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान बच्चें को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया। फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ठंढई, गुझिया, चिप्स, पापड़ का लोगों ने लुत्फ उठाया। लोग अपने-अपने घरों से पकवान एवं फूल, अबीर, गुलाल लेकर आए थे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, धर्मेश सिंह खरवार, विनोद केशरी, प्रदीप चौबे, राकेश कुमार गुप्ता, पुजारी विनय शंकर पांडेय, राजेश सोनी, सोनू जैन, चंदन केशरी, कृष्ण मोहन, अभिषेक, यादव अनुराग यादव, अपूर्व यादव, आयुष, आदर्श, प्रांजल आदि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनांचल में हर्षोल्लास से मनाई गई होली, होलियारों ने खूब की मस्ती; VIDEO #SubahSamachar