चिन्यालीसौड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चिन्यालीसौड़ की छात्राओं ने होली गीत, रासो नृत्य और ढोल-नगाड़ों की थाप पर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यालय की वार्डन सुचिता पंवार ने बताया कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं से भी रूबरू कराया जा रहा है, ताकि हमारी समृद्ध विरासत आगे बढ़ती रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चिन्यालीसौड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई होली #SubahSamachar