Video: भारी बारिश से किन्नौर के रिस्पा नाले में आई बाढ़, सड़क बही
किन्नौर जिले मानसून की पहली बारिश में जमकर बादल बरसे। पहली बारिश के बाद से ही नाले उफान पर आ गए हैं। मूंरग क्षेत्र के रिस्पा नाले में बाढ़ आ गई, जिससे गांव का संपर्क मार्ग बह गया। इसके अलावा कल्पा, रिकांगपिओ में भी दोपहर बाद भारी बारिश हुई। जिले में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:28 IST
Video: भारी बारिश से किन्नौर के रिस्पा नाले में आई बाढ़, सड़क बही #SubahSamachar
