Video: नोग घाटी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि
रामपुर बुशहर के अंतर्गत नोग वैली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद भारी बारिश और तेज ओलावृष्टि हुई जिसके चलते सेब और अन्य गुठलीदार फलों को नुकसान की आशंका है। ओलावृष्टि होने से किसान और बागवान मायूस हुए हैं। इससे पूर्व फ्लावरिंग के दौरान भी क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई थी, जिसके चलते सेब की सेटिंग पर विपरीत असर देखने को मिला था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:55 IST
Video: नोग घाटी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि #SubahSamachar
