Meerut: सेंट्रल मार्केट धरने में कांग्रेस नेताओं और पुलिस में नोकझोंक, इंस्पेक्टर बोले-राजनीति मत करो
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचीं कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को पुलिस ने धरना स्थल से हटने के लिए कहा, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। इस दौरान Anup Singh ने कहा कि “राजनीति मत करो, जो पीड़ित हैं सिर्फ उन्हें ही बैठने दो।” मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही। धरना स्थल पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और रंजन शर्मा भी पहुंचे थे, जिनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। पुलिस का कहना है कि धरना स्थल पर केवल प्रभावित लोगों को ही मौजूद रहने दिया जाएगा और इसे राजनीतिक मंच नहीं बनने दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 14:22 IST
Meerut: सेंट्रल मार्केट धरने में कांग्रेस नेताओं और पुलिस में नोकझोंक, इंस्पेक्टर बोले-राजनीति मत करो #SubahSamachar
