अमृतसर में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने कहा कि बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि गर्मी और लू के प्रभाव से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, बुखार, सिरदर्द, उल्टी, डायरिया जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को इस मौसम में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। डॉ. बजाज के अनुसार, इस दौरान थकान, तेज बुखार, उल्टी और दिल की धड़कन बढ़ने जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को खुद से दवा लेने (सेल्फ मेडिकेशन) से बचना चाहिए और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने की सलाह दी, जैसे नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और ओआरएस का घोल। इसके अलावा बाहर निकलते समय शरीर को ढककर रखें, हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें, संतुलित और घर का बना भोजन करें तथा तेज धूप में बाहर जाने से बचें। साथ ही, आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 11:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमृतसर में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी #SubahSamachar