करनाल में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बोलीं- प्रदेश में कुछ लोग फैला रहे गन और गंध कल्चर

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में गन और गंद कल्चर फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग गाने गाएं, नाचें और अपनी कला दिखाएं, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन समाज में गलत संदेश फैलाने वाली चीजों को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। मासूम की धमकी की बात पर उन्होंने कहा कि ये सच है या झूठ ये वे ही बताएंगे। वहां पुलिस मौजूद थी वे उनकी सहायता ले सकते थे लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे किसी के सामने भी, किसी भी मंच से, कुछ भी करेंगे या कहेंगे। रेणु भाटिया ने ऐसे ही कुछ लोगों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात करना और दूसरी ओर गानों में मां-बहन की गालियां देना या महिलाओं की तुलना शराब और हथियारों से करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने गाली दो और माफी मांगो संस्कृति को घटिया मानसिकता करार देते हुए कहा कि अब केवल माफी मांगना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को मिलकर इस तरह की सामग्री के खिलाफ खड़ा होना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


करनाल में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया बोलीं- प्रदेश में कुछ लोग फैला रहे गन और गंध कल्चर #SubahSamachar