फिरोजपुर मंडल की अमृतसर से चलने वाली ट्रेनों के स्लीपर आरक्षित कोचों में अब हैंडवॉश सुविधा
फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलयात्रियों को सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब अमृतसर से चलने वाली सभी ट्रेनों के स्लीपर आरक्षित कोचों में भी हैंडवॉश की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। पहले यह सुविधा केवल वातानुकूलित (एसी) कोचों तक सीमित थी, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे स्लीपर आरक्षित कोचों में भी उपलब्ध कराया गया है। इस पहल से यात्रियों को यात्रा के दौरान हाथों की स्वच्छता बनाए रखने में सुविधा होगी तथा स्वच्छ यात्रा वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। फिरोजपुर मंडल लगातार यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 11:02 IST
फिरोजपुर मंडल की अमृतसर से चलने वाली ट्रेनों के स्लीपर आरक्षित कोचों में अब हैंडवॉश सुविधा #SubahSamachar
