Hamirpur News: भोटा चौक से गांधी चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल

भाजपा शहरी हमीरपुर मंडल की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में निकली यात्रा भोटा चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान हमीरपुर बाजार में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति एकजुटता का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों की भागीदारी खास रही। कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारतीय सेना के प्रति समर्थन जताया और देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों को याद किया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर मंडल और जिले में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी और इसके बाद से लगातार तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होकर सभी ने भारतीय सेना के सपूतों के बलिदान को याद किया और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 08:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur News: भोटा चौक से गांधी चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल #SubahSamachar