हमीरपुर: जिप और बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर हमीरपुर भाजपा उग्र
जिला परिषद अध्यक्ष और पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। मिनी सचिवालय हमीरपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद डीसी हमीरपुर को ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में विलंब कर रही है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गईं तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर भाजपा विधायक आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, जिला महामंत्री अजय रिंटू मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 12:31 IST
हमीरपुर: जिप और बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर हमीरपुर भाजपा उग्र #SubahSamachar
