हमीरपुर: लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर इकाई ने धर्मशाला में हुए कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में परिसर के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विभाग संयोजक भवानी ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा तीनों मोर्चों पर फेल हुई है। छात्राओं पर लाठीचार्ज कर सुक्खू सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाया है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षों में सरकार ने शिक्षा व्यवस्था खोखली की है। पांच लाख नौकरियों का वायदा झूठ साबित हुआ है। कानून-व्यवस्था चरमराई है। नशे की समस्या चिंताजनक बनी है। नशा माफिया सक्रिय है, फिर भी सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के पद खाली हैं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने छात्र संघ चुनाव पुन बहाल करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यदि मांगों को नहीं माना जाता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 17:01 IST
हमीरपुर: लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार का फूंका पुतला #SubahSamachar
