हमीरपुर: रैल में संपर्क मार्गों का बलिदानियों के नाम पर होगा नामकरण, ग्राम सभा की बैठक में फैसला
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत रैल में पहली ग्राम सभा बैठक का आयोजन शनिवार को हुआ। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त प्रधान एवं सेवानिवृत्त कैप्टन विपन कुमार ने की। बैठक में सरकार की ओर से निर्धारित एजेंडे के साथजन सरोकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए। बैठक में निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में बनने वाले संपर्क मार्गों एवं सड़कों का नामकरण बलिदानियों के नाम पर किया जाएगा, ताकि बलिदानियों के सम्मान को स्थायी रूप से स्मरण रखा जा सके। साथ ही उनके परिजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया। ग्राम सभा में किन्नर समुदाय द्वारा मांगलिक अवसरों पर दी जाने वाली बधाई राशि को लेकर भी दिशा-निर्देश तय किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:28 IST
हमीरपुर: रैल में संपर्क मार्गों का बलिदानियों के नाम पर होगा नामकरण, ग्राम सभा की बैठक में फैसला #SubahSamachar
