Hamirpur: ओवरटेक करते समय बस के साथ टकराई कार, लगा लंबा जाम
शिमला मटौर मार्ग पर डिडवीं टिक्कर के बाजार में ओवरटेक करते हुए एक कार विपरीत दिशा से आ रही बस के साथ टकरा गई। इस हादसे में करीब एक घंटे तक जाम लग गया। हादसा करीब शाम 5.30 बजे हुआ। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर तैनात गृहरक्षक ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन स्थिति को संभाला नहीं जा सका। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार चालक भोटा से हमीरपुर की ओर जा रहा था जबकि बस चालक हमीरपुर से जाहू की ओर जा रहा था। कार चालक ने जैसे ही अन्य वाहनों से ओवर टेक करना चाहा तो बस के साथ भिड़ंत हो गई। कार में करीब चालक सहित तीन लोग बैठे हुए थे, लेकिन इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस भी काफी देर बाद मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 19:36 IST
Hamirpur: ओवरटेक करते समय बस के साथ टकराई कार, लगा लंबा जाम #SubahSamachar
