हमीरपुर: आशीष बोले- साल 2024 से क्रशर बंद, कभी खनन विभाग ने नहीं दिया नोटिस

भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सुजानपुर के री में वर्ष 2024 से उनका क्रशर बंद है। यहां पर रॉयल्टी चोरी को लेकर कभी खनन विभाग ने नोटिस नहीं दिया। क्या पुलिस विभाग अब जीएसटी और इनकम टैक्स के मामले भी खंगालेगा। सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट गाइडलाइन है कि जिस विभाग के अंतर्गत कार्य है, वही मामलों की जांच करेगा। क्रशर में अवैध खनन मामले में अदालत में पेश होने के बाद मीडिया कर्मियों के सवाल के जवाब में यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित केस है। आज तक खनन विभाग ने उन्हें नोटिस तक नहीं दिया है जबकि पुलिस ने वर्ष 2022-23 के मामले को निकाला है। यदि खनन विभाग नोटिस देता वह इसका जवाब देते लेकिन राजनीतिक मंशा से उनकी छवि को धूमल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रष्ट्राचार के मसलों को विधानसभा में उजागर किए जाने पर यह झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि वह केस झेलने की क्षमता रखते हैं लेकिन प्रदेश की जनता मुलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश में तरस रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। रोजगार देने में सरकार विफल रही है और सहारा योजना भी प्रदेश में ठप हो गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 10, 2025, 12:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हमीरपुर: आशीष बोले- साल 2024 से क्रशर बंद, कभी खनन विभाग ने नहीं दिया नोटिस #SubahSamachar