Hamirpur: एडीसी अभिषेक गर्ग बोले- सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर एनजीओ भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एडीसी अभिषेक गर्ग बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। दिव्यांगजन प्रतिदिन अनेक चुनौतियों से जूझने के बावजूद साहस,आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस जज्बे के लिए वे बधाई के पात्र हैं। ये हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि जब समाज समावेशी होता है तो प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ता है।इसलिए, दिव्यांगजनों को समावेशी और सुलभ माहौल तथा उनकी क्षमताओं के प्रदर्शन के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, अन्य अधिकारी, पहचान संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 03, 2025, 16:45 IST
Hamirpur: एडीसी अभिषेक गर्ग बोले- सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन #SubahSamachar
