Hamirpur: टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू, लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर टीबी मुक्त अभियान के तहत 100 दिवसीय स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा ठाकुर ने किया। गंधर्वा ठाकुर ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले की 5.15 लाख की अनुमानित आबादी में से 432 गांवों के करीब 1.70 लाख लोगों की प्रारंभिक जांच करेंगी। इन लोगों में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, हाइपरटेंशन, बीपी-शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग शामिल हैं, जिन्हें टीबी के रोग की चपेट में आने की ज्यादा आशंका रहती है। विशेष अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही टीमों का गठन कर लिया है। इन्हें प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। इन टीमों में आशा कार्यकर्ता, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी और आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि फील्ड में मौके पर ही लोगों के एक्सरे के लिए तीन पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के एक्सरे स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीबी का पूरी तरह इलाज संभव है। सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और टीबी की आशंका होने पर अपनी जांच अवश्य करवाएं। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 14:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur: टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू, लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें #SubahSamachar