ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज
नौतपा के सातवें दिन दोपहर में एक बार फिर मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई और फिर जमकर ओले भी गिरे। ओले गिरने पर लोग इधर उधर छिपते नजर आए और लोगों ने बारिश और ओले से खुद को बचाया। मौसम विभाग ने रविवार को तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद इसका असर रविवार को देखते को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर होते-होते मौसम बदल गया। वहीं मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आ गई और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:40 IST
ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज #SubahSamachar
