Video: सोलन में गुरु-शिष्य परंपरा शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का शुभारंभ

पाश्चात्य संगीत के बढ़ते चलन के बीच सोलन में दो दिवसीय 17 वां वार्षिक शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । गुरु-शिष्य परंपरा एवं शास्त्रीय संगीत संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संस्था शिवदयाल ट्रस्ट के प्रधान राम किशन वालिया ने किया। वहीं कार्यक्रम में जिला के शास्त्रीय संगीत से जुड़े सैकड़ों प्रतिभागी भाग ले रहे है। ताकि गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखा जाए। गुरु शिष्य परंपरा एवं शास्त्रीय संगीत संस्था के मुख्य सीताराम शर्मा ने बताया कि17 वांवार्षिक संगीत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता करवाई जाएगी व कल बडे़ कलाकार इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पाश्चात्य संगीत के बीच गुरू षिश्य परंपरा व शास्त्रीय संगीत को युवाओं तक पहुंचाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: सोलन में गुरु-शिष्य परंपरा शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का शुभारंभ #SubahSamachar