जीरा में अपराध की दुनिया से निकल राजनीति में आए गुरप्रीत सेखों को मिला वारिस पंजाब का साथ

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में आजाद उम्मीदवार के रूप में सक्रिय गुरप्रीत सिंह सेखो (गैंगस्टर से अब राजनीति की राह पर निकले) को वारिस पंजाब के नेताओं का साथ मिला है। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से जीरा के लोगों की सेवा करेंगे और जरूरत पड़ने पर अपने खून का कतरा भी क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित करने को तैयार हैं। उन्होंने लोगों के विश्वास और स्नेह का हमेशा सम्मान करने की बात कही। इस दौरान गांव अमीर शाह वाला (ब्लॉक मखू) में डॉ. सुखचैन सिंह की प्रेरणा से वारिस पंजाब पार्टी की जीरा इकाई के नेताओं ने एक बड़ा सम्मेलन कर सेखो के समर्थन का ऐलान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 08:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जीरा में अपराध की दुनिया से निकल राजनीति में आए गुरप्रीत सेखों को मिला वारिस पंजाब का साथ #SubahSamachar