जीएसटी चोरी में बीटेक पास सरगना गिरफ्तार, नशेड़ी युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम की सिम से बनाई थीं 80 फर्जी फर्में

पुलिस ने एक करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बीटेक पास सरगना को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया। आरोपी वीरेंद्र कुमार, वर्तमान में रोहिणी (दिल्ली) में रह रहा था, जबकि मूल रूप से सिरसा (हरियाणा) का निवासी है। वह गरीब और नशे की लत वाले युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम पर सिम कार्ड लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और इनके जरिये बोगस फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 39 मोबाइल सिम, दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में करीब 80 फर्जी फर्म बनाकर विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचा चुका है। सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवाबाद थाने में राज्यकर अधिकारी अनिल कुमार यादव की तहरीर पर पिछले साल 10 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि हाथरस निवासी दुर्गेश कुमार के नाम से झांसी के तालपुरा क्षेत्र में डीके इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी जीएसटी फर्म पंजीकृत कराई गई थी। मौके पर जांच में मकान मालिक ने ऐसी किसी फर्म या व्यक्ति की जानकारी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 05:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जीएसटी चोरी का सरगना गिरफ्तार, नशेड़ी युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम की सिम से बनाई थीं 80 फर्जी फर्में #SubahSamachar