ग्रेटर नोएडा: ग्रैंडपेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया, विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
जेपी पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी के प्रति भावभीनी कृतज्ञता व्यक्त की, जिसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं और मेरा राज्य जड़ें और लय मेरी संस्कृति के रंग का आयोजन हुआ। इस प्रदर्शन ने भारत की विविध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया। प्रिंसिपल मीता भांडुला ने कहा कि ग्रैंडपेरेंट्स को बच्चों के लिए जीवित लाइब्रेरी और संस्कारों का मुख्य स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण और अनुशासन में बुजुर्गों की भूमिका अतुलनीय है। दादा-दादी और नाना-नानी के लिए कई फन एक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर जनरल मैनेजर ग्रुप कैप्टन आनंद कुमार, वाइस प्रिंसिपल अनीता पिल्लई आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:12 IST
ग्रेटर नोएडा: ग्रैंडपेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया, विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी #SubahSamachar
