फगवाड़ा पहुंचने पर सनातन जागरण राष्ट्र कल्याण यज्ञ यात्रा का भव्य स्वागत
रामेश्वरम से शुरू हो कर श्री नगर जा रही सनातन - जागरण राष्ट्र कल्याण - यज्ञ यात्रा का फगवाड़ा पहुंचने पर स्थानीय जीटी रोड पर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में फगवाड़ा के आर्य समाज और सनातन धर्म के लोगों ने भव्य स्वागत किया। 14 जनवरी 2026 को शुरु हुई आर्य समाज के वरिष्ठ आचार्यों के नेतृत्व में आयोजित की गई यह सनातन - जागरण राष्ट्र कल्याण - यज्ञ यात्रा 15 राज्यों के विभिन्न शहरों से होते हुए फगवाड़ा पहुंची तथा यहां यज्ञ किया। यह सनातन - जागरण राष्ट्र कल्याण - यज्ञ यात्रा 26 फरवरी को श्री नगर के लाल चौंक पहुंच कर सम्पन्न होगी। इस अवसर पर फगवाड़ा के गणमान्य लोगों ने यात्रा में आए आचार्यों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर योगेश शर्मा, श्याम सुन्दर इंदु, इंद्रजीत करवल, विपन शर्मा, राजेश पलटा, हरमेश पाठक आदि भी उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 10:31 IST
फगवाड़ा पहुंचने पर सनातन जागरण राष्ट्र कल्याण यज्ञ यात्रा का भव्य स्वागत #SubahSamachar
