VIDEO: तीर्थनगरी में मेले की तैयारी, मैदान सजकर हुआ तैयार; लगने लगे झूले
सोरोंजी। तीर्थनगरी का मेला ग्राउंड सजकर तैयार हो गया है, मेला ग्राउंड में आठ प्रकार के ऊंचे झूले, मौत का कुआं, मैजिक शो, अप्पू घर, सिनेमा, सर्कस आदि बनकर तैयार हो गए हैं। दुकानदार तेजी से अपनी दुकानें लगाने में जुटे हुए हैं। मेला का उद्घाटन 29 नवम्बर को होना है , उद्घाटन तिथि नजदीक आते ही पालिका ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हरि की पौड़ी किनारे पालिका द्वारा लगवाए गए 19 तिरंगा पोल नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे द्वारा मंगलवार की रात बटन दबाते ही जगमगा उठे। 6 तिरंगा पोल कासगंज गेट वराह मूर्ति के पास लगवाए गए हैं। इन तिरंगा पोलों के अंदर ही लाइट जलती है, पहले पोलों के ऊपर तिरंगा लाइट लगानी पड़ती थी। लाइट ठेकेदार भी तेजी से मेला परिसर व हरि की पौड़ी किनारे आकर्षण लाइट्स लगाने का कार्य कर रहा है उसे मेला शुरू होने से पूर्व 28 नवंबर को ट्रायल देना है। हरि की पौड़ी किनारे पालिका द्वारा संत महात्माओं के नित्य आने पर उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है वहीं रंगाई पुताई, सेल्फी प्वाइंट बनाने, फव्वारे सही करने आदि सौंदर्यीकरण के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ में पहला स्नान पर्व मार्गशीर्ष मोक्षदा एकादशी व पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन 1 दिसंबर को है। 2 दिसंबर को मार्गशीर्ष द्वादशी का स्नान, 3 दिसंबर को नागा साधुओं का शाही स्नान, 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा का अंतिम स्नान पर्व होगा। मेला आयोजन 23 दिसंबर तक होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2025, 14:37 IST
VIDEO: तीर्थनगरी में मेले की तैयारी, मैदान सजकर हुआ तैयार; लगने लगे झूले #SubahSamachar
