राज्यपाल ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा हम सभी का दायित्व है। उन्होंने चारधाम की पावन भूमि पर राज्यपाल के रूप में सेवा का अवसर मिलने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस दौरान राज्यपाल ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से उत्तराखंड को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत और नशामुक्त भारत के संकल्प के अनुरूप देवभूमि की पवित्रता, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना जरूरी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


राज्यपाल ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन #SubahSamachar