बागेश्वर में आयोजित हुई बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता, ट्रायथलॉन में हर्षिता, गरिमा और हर्षिका रही विजेता
बागेश्वर में जिला एथलेटिक्स संघ ने खेलो इंडिया के तहत अस्मिता अंडर-14 और अंडर-16 बालिकाओं की एथलेटिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता और उपविजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। बागनाथ फुटबाल एकेडमी के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के संरक्षक दलीप सिंह खेतवाल ने किया। उन्होंने किशोरों और युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने को कहा। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, भाला, चक्का क्षेप, ट्राइथलॉन आदि खेल आयोजित किए गए। अंडर-14 बालिका वर्ग की ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के ए ग्रुप में हर्षिता खेतवाल, भूमिका भट्ट, कृतिका, बी ग्रुप में गरिमा गोस्वामी, अंशिका, साक्षी और सी ग्रुप में हर्षिका परिहार, तनीषा रौतेला, हिमानी बिष्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में यशोदा पांडेय, रितु चौबे, तनिष्का और 600 मीटर दौड़ में खुशबू आर्य, चंद्रा खेतवाल, पिंकी जोशी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में वर्षा आर्य पहले, सोनी पांडेय दूसरे और लंबी कूद में साधना आर्या को पहला, यशिका देव को दूसरा स्थान मिला। द्वितीय, लंबी कूद साधना आर्या प्रथम, यशिका देव द्वितीय ऊंची कूद रहीं। इस मौके पर इंद्र सिंह परिहार, हरीश सोनी, गणेश धपोला, सुंदर कोरंगा, कमलदीप मटियानी, राहुल कपकोटी, कविता खेतवाल, पवन कुमार, तनुजा आर्या आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 14, 2025, 19:46 IST
बागेश्वर में आयोजित हुई बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता, ट्रायथलॉन में हर्षिता, गरिमा और हर्षिका रही विजेता #SubahSamachar
