VIDEO: कुएं में गिरकर चार साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को खेत में स्थित एक पुराने कुएं में गिरकर चार वर्षीय लाडो पुत्री संतोष प्रजापति की मौत हो गई। रात में पुलिस के सहयोग से कुएं का पानी निकाला गया, लेकिन अंधेरा होने से पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 15:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कुएं में गिरकर चार साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम #SubahSamachar