बांसी नदी में दिखा घड़ियाल, मचा हड़कंप
बांसी नदी में सोमवार को जंगल लुअठहा गांव के घाट पर घड़ियाल दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गनीमत रहा कि नदी में मछली पकड़ने घुसे मछुआरे ने अपनी तरफ उसे आता हुए देखकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। बांसी नदी के जंगल लुअठहा घाट पर सोमवार को बिहार राज्य के 45 वर्षीय किशोर निषाद जैसे ही मछली पकड़ने के लिए नदी में अंदर घुसा, उसे एक घड़ियाला अपनी तरफ आता दिखाई दिया। शोर मचाते हुए नदी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:20 IST
बांसी नदी में दिखा घड़ियाल, मचा हड़कंप #SubahSamachar
